मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे शैलेन्द्र यादव की गोली मारकर ह'त्या कर दी गई। पुलिस के प्रारंभिक प्रतिवेदन के अनुसार, मृ'तक और मुख्य आरोपी विवेक यादव के बीच रुपये को लेकर विवाद था। आरोप है कि इसी विवाद में विवेक यादव अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और शैलेन्द्र यादव के सिर में गो'ली मा'र दी। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और श'व को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलपरास के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, इलाके में स्थिति सामान्य है।
#MadhubaniNews #Phulparas #SimraVillage #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #DENNewsMadhubani #MadhubaniPolice
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Phulparas News ] [ Simra Village News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Crime News ] [ Murder Case Madhubani ] [ Shailendra Yadav ] [ Bihar Police ] [ Breaking News Bihar ]