सिंगरौली: निगाही माइंस में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने माइंस प्रबंधन पर घटनास्थल बदलने का लगाया आरोप
एनसीएल के निगाही परियोजना की माइंस में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा माइंस के अंदर हुआ है लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से उसे माइंस के बाहर दिखाया जा रहा है जिससे परिजन काफी आक्रोशित है।और परिजनों की मांग है कि जो जो अधिकारी इसमें संलिप्त हैं उन पर FIR की जाए।