सिंगरौली: कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, जन औषधि केंद्र सहित ईसीयू वार्ड शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय सिंगरौली ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने हेतु कलेक्टर श्री चंद्रशेखर शुक्ला द्वारा आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया । कलेक्टर ने ट्रामा सेंटर जन औषधि केंद्र का अवलोकन किया एवं मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र कार्य पूर्ण करवा कर औषधि केंद्र प्रारंभ किया जाए ।उन्होंने ओपीडी का भी अवलोकन किया।