सिंगरौली: शा पू मा वि देवरीडांड में पानी की नहीं है व्यवस्था बच्चे बाल्टी से पीने का भरते हैं पानी।
जिला सिंगरौली अंतर्गत संकुल केंद्र पंजरेह के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरीडाड में बच्चों के लिए नहीं है पीने का शुद्ध पानी हैंडपंप से दूर जाकर बाल्टी से पीने का भरते हैं बच्चे पानी।NCL के द्वारा विस्थापन के तहत कराया गया है इस विद्यालय परिसर का निर्माण लेकिन सुविधा व्यवस्था है नदारत यही नहीं बच्चों ने बताया कि हैंडपंप का पानी लाल और आयरन युक्त है।