सिंगरौली: पचखोरा स्थित ओम साई अस्पताल में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को तहसीलदार एवं पुलिस ने किया सील
जिले में संचालित निजी अस्पतालों, सोनोग्राफी सेंटर, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी की जांच शुरू कर दी गई है। जिला व पुलिस प्रशासन की टीम ने पचखोरा स्थित ओम साई अस्पताल का मुआयना किया। मुआयना के दौरान अस्पताल में अवैध रूप से संचालित मिले अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र को सील कर दिया गया है।