बक्सर: मगध एक्सप्रेस से रघुनाथपुर स्टेशन के पास गिरकर बंगाल का युवक घायल, सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
Buxar, Buxar | Jun 25, 2024 दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खुलने के साथ ही एक युवक नीचे गिर गया. जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. यह घटना सोमवार को मगध एक्सप्रेस में घटी. घायल यात्री की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत हाथी बाहा रोड कासिम बाजार निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई.