बक्सर: जिले की आशा कार्यकर्ताएं बनेंगी हाईटेक, M आशा एप का राज्य मुख्यालय से आए ट्रेनरों ने सदर अस्पताल में दी ट्रेनिंग
Buxar, Buxar | Jun 25, 2024 मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के अंतर्गत बिहार राज्य स्वास्थ्य प्रणाली डिजिटलीकरण के माध्यम से पेपर लेस सेवाएं दी जाएगी. भव्या एप के माध्यम से मरीजों को उपलब्ध तमाम तरह की सेवाएं पेपर लेस करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जिसके तहत अब डिजिटल मिशन काे घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं काे स्मार्ट बनाने का काम शुरू किया गया है।