बक्सर: 30 जून तक आधार सीडिंग का शत प्रतिशत कार्य हो पूरा, भूमिहीनों को जल्द मिले बसेरा : डीएम
Buxar, Buxar | Jun 24, 2024 जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 30 जून 2024 तक शत-प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य करना सुनिश्चित करते हुए विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लगान का वसूली करना सुनिश्चित करेंगे. अभियान बसेरा-2 की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि पात्र परिवारों की समीक्षा करते हुए उन्हें यथाशीघ्र भूमि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.