बक्सर: DM की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समाहरणालय परिसर में हुई समीक्षा बैठक.
Buxar, Buxar | Jun 25, 2024 DM बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। आधार सीडिंग का कार्य 60 प्रतिशत से कम पाया गया। जिला पदाधिकारी दवारा सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 30 जून तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूरा किया जाए.