बक्सर: मुख्य सचिव ने किया वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सात निश्चय 2 की समीक्षा, बक्सर से डीएम हुए शामिल
Buxar, Buxar | Jun 24, 2024 सोमवार को मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सात निश्चय 2 अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें डीएम अंशुल अग्रवाल ने भी भाग लिया। इसके अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम अंतर्गत लघु जल संसाधन विभाग से संबंधित सतही एवं नलकूप योजनाओं के क्रियान्वयन के सतत अनुश्रवण की समीक्षा की गई।