बक्सर: यूपी से बिहार में शराब की तस्करी के आरोप में शराब ठेकेदार गिरफ्तार ..
Buxar, Buxar | Jun 24, 2024 पुलिस से मिलीभगत कर बिहार में शराब की सप्लाई करने वाले शराब ठेकेदार को औद्यौगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब ठेकेदार से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया. पुलिस शराब तस्करी में शामिल अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त डुमरांव थाना क्षेत्र के अमसारी गांव का निवासी है तथा उसका यूपी में शराब का ठेका भी है.