आबू रोड: माउंट आबू नगर पालिका में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रामकिशोर मेहता बने नए आयुक्त, तबादला आदेश जारी
माउंट आबू नगर पालिका को करीब आठ महीने बाद नया स्थायी आयुक्त मिल गया है। स्वायत्त शासन विभाग की निदेशक एवं संयुक्त सचिव प्रतीक जूईकर ने आदेश जारी करते हुए बालोतरा में कार्यरत रामकिशोर मेहता को माउंट आबू नगर पालिका का नया आयुक्त नियुक्त किया है।जानकारी के अनुसार नगर पालिका आयुक्त का पद पिछले लंबे समय से अस्थायी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रहा था।