हसनपुर: तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हसनपुर-गजरौला मार्ग पर मची अफरातफरी
हसनपुर-गजरौला मार्ग पर तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।