औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रम्ह नगर में चोरों ने देर रात सुनसान मकान को बनाया निशाना, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी कल्लू कुमार पुत्र रामकुमार मैनपुरी का काम करते है। सोमवार की दोपहर वह परिवारीजनों के साथ रतनगढ़ की माता के दर्शन करने घर में ताला लगाकर गए थे। देर रात लगभग ढाई बजे जब वह घर लौटे तो मैनगेट पर लगा ताला आधा टूटा पाया। जब वह अंदर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। वहां रखे बक्शे के ताले भी टूटे थे। अलमारी के ताले भी टूटे थे।