औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मढ़ापुर निवासी दबंगों ने अधेड़ को मारपीट कर किया लहूलुहान, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मढ़ापुर निवासी जयशंकर पुत्र हेतराम को दबंगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जयशंकर की पत्नी श्रीदेवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह घर पर बैठे हुए थे।