औरैया: भीखमपुर नगर पालिका क्षेत्र में आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने जल भराव को लेकर सुभाष चौक पर किया हंगामा
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मोहल्ले दयालपुर भीखमपुर के आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे सुभाष चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा काटना शुरु कर दिया। हंगामा की सूचना जैसे ही पुलिस कर्मियों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। इस पर वहां के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया बताया कि उनके मोहल्ले में घुटनों तक पानी भरा हुआ है।