औरैया: नवरात्रि के छठे दिन भक्तों ने मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की, दिनभर गूंजते रहे माता भक्ति के जयकारे
मंगलवार की सुबह 5 बजे से शहर के देवी मंदिरों पर माता रानी के छठे स्वरूप की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान शहर में जगह-जगह लगे माईकों पर देवी मां के भक्तों के गीत बजते सुनाई दिए जिससे माहौल भक्ति मय हो गया। नवरात्रि का छठवे दिन मां कात्यायनी की हो समर्पित है। अपने इस स्वरूप में देवी मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती