गुना नगर: कलेक्टर ने गुना में बाल संप्रेषण गृह का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं के लिए जानकारी
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने शासकीय बाल संप्रेषण गृह गुना का निरीक्षण किया। बाल संप्रेषण गृह में विधि विवादित 12 बच्चों में 3 शिवपुरी के 8 गुना के एवं 1 अशोकनगर का बच्चा निवासरत है। बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड द्वारा संचालित होता है। कलेक्टर ने निरीक्षण में रसोईघर, स्नान ग्रह भंडार कक्ष की व्यवस्था देखी। बच्चो से चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।