दादरी: ग्रेटर नोएडा के ऊंचा मीरपुर गांव में अजगर सांप निकलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
ग्रेटर नोएडा के ऊंचा मीरपुर गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव में अचानक एक अजगर सांप देखा गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने वन विभाग को को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर अथक प्रयास के बाद अजगर सांप को पकड़कर सुरक्षित नजदीकी वेटलैंड में छोड़ दिया इस दौरान कोई भी अपनी है घटना नहीं हुई है।