दादरी: सेक्टर-73 में घर के बाहर रखे हुए कीमती जूते चुराकर डिलीवरी बॉय मौके से आसानी से हुआ फरार, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
नोएडा के सेक्टर 73 में उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब घर के बाहर रखे हुए कीमती जूते चुराकर स्विगी का डिलीवरी बॉय मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की सारी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेकर डिलीवरी बॉय की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।