दमोह: मझगवां हंसराज में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदला, दो पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; पूर्व सांसद व परिजनों पर लगे आरोप
Damoh, Damoh | Aug 1, 2026 दमोह के कुम्हारी थाना क्षेत्र के मझगवां हंसराज गांव में शुक्रवार रात जमीनी विवाद में संजय सिंह और मिथलेश राय पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। परिजनों ने संतोष सिंह लोधी पर हमला करने तथा पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह व केसली सिंह पर संरक्षण देने के आरोप लगाए।