हरिद्वार: रौशनाबाद स्थित नवोदय नगर के पास बरसाती नदी में डूबे तीसरे किशोर का शव बरामद
गुरुवार शाम रोशनाबाद स्थित नवोदय नगर के पास बरसाती नदी में डूबे तीसरे किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। यहां बरसाती नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गए थे, इनमें से दो को सकुशल मौके पर पहुंची SDRF और जल पुलिस ने बचा लिया था। शुक्रवार को एक बार फिर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें तीसरे किशोर प्रियांशू चौहान का शव बरामद हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।