हरिद्वार: नवोदय नगर के पास सूखी नदी में डूबकर हुई किशोर की मौत पर स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क जाम कर दिया धरना
एक दिन पहले हरिद्वार के नवोदय नगर के पास सुखी नदी में डूब कर हुई एक किशोर की मौत पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने आज नवोदय नगर की सड़क को जाम कर धरना जमा दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया की सूखी नदी में अवैध खनन करके बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए और जिसके कारण एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल सड़क को सुचारू कराया।