कोरबा: कोरबा में अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग ने की कार्रवाई, 26 लट्ठों से भरी पिकअप जब्त
Korba, Korba | Aug 16, 2026 कोरबा में अवैध सागौन कटाई और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुलसीडीह के जंगल से सागौन की लकड़ी काटकर अवैध रूप से ले जाई जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने झगरहा से भुलसीडीह के बीच रात में गश्त शुरू की। इसी दौरान जंगल की ओर से आ रही बोलेरो मैक्स पिकअप CG-13 AY 1202 को रोककर जांच की गई।