आबू रोड: आबूरोड के गिरवर नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी मामले की जांच में
आबूरोड क्षेत्र में मसानियों का धड़ा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गिरवर नदी किनारे बंसल फॉर्म के कोने में शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गिरवर चौकी प्रभारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को क