🚔 इंदौर पुलिस की स्मार्ट पुलिसिंग की ओर नई पहल…
अब अपराध का पैटर्न बताएगा पुलिस को अगला कदम!
अपराधों के पुराने रिकॉर्ड, घटनाओं के पैटर्न और संवेदनशील स्थानों के विश्लेषण से अब चिन्हित होंगे क्राइम हॉट स्पॉट। विशेष सॉफ्टवेयर एवं AI तकनीक की मदद से अपराधों की संभावनाओं का आकलन कर पुलिस पहले से ही सतर्क और सक्रिय रहेगी।
🔹 अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं के डाटा का विश्लेषण कर होगी हॉट स्पॉट की पहचान।
🔹 पेट्रोलिंग, गश्त, चेकिंग एवं नाकाबंदी की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग।
🔹 संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी पुलिस की सक्रियता, होगी प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
🔹 तकनीक आधारित निगरानी से अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग की कार्यक्षमता को मिलेगी नई मजबूती।
अब पुलिसिंग केवल अपराध के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं, बल्कि डाटा के विश्लेषण से अपराध की संभावनाओं को पहले ही पहचानकर रोकथाम की दिशा में आगे बढ़ेगी।
तकनीक से सशक्त पुलिसिंग, सतर्क निगरानी से
Indore, Indore | Nov 29, 2026