पूर्णिया पूर्व: दिवानगंज में छात्राओं से छेड़खानी और पीछा करने का आरोप, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनगामा गांव की छात्राओं ने बेलगाम मनचलों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को वह अपनी दो सहेलियों के साथ पढ़ाई के लिये स्कूल जा रही थी, तभी दिवानगंज सिंघीया गांव के समीप सड़क पर खड़ा एक युवक बार-बार उसका पीछा करने लगा और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए परेशान करने लगा।