पूर्णिया पूर्व: मधुबनी में गैंगवार में मारे गए गुड्डू मियां के गवाह पर चली गोली, पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखा दी है। गैंगवार में मारे गए गुड्डू मिया केस के गवाह पर गुरुवार को दिनदहाड़े गोली चलाई गई। घटना यादव टोला स्थित गुड्डू पोखर के पास हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा बरामद किया, वहीं डीएसपी ने भी पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया।