कदवा: धनगामा के मनरेगा भवन परिसर में जन सुराज की महत्वपूर्ण बैठक हुई आयोजित
Kadwa, Katihar | Apr 9, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के धनगामा के मनरेगा भवन परिसर में बुधवार को दिन के तीन बजे जन सुराज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जन सुराज के कई नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुख्य रूप से जन सुराज के वरिष्ठ नेता डॉ० एम आर हक ने मौजूद कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए आगे की रणनीति पर विशेष चर्चा किया।