कदवा: कुम्हरी में घर में घुसकर अपराधियों ने बंदूक की नोक पर नकदी और आभूषण लूटे, पुलिस जांच कर रही है
Kadwa, Katihar | Apr 6, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी में रविवार को सुबह आठ बजे घर में घुसकर अपराधियों ने बंदूक की नोक पर नगद रुपया एवं आभूषण लूट लिए। वहीं घटना को लेकर पीड़िता तारा देवी ने बताया कि चार नकाबपोश अपराधी घर में घुसे और बंदूक की नोक पर नगद रुपया एवं गोदरेज खोलकर सोने-चांदी का आभूषण लूटकर फरार हो गए। इसके बाद इसकी सूचना कदवा थाना पुलिस को दिया।