कदवा: कदवा में पुलिस ने 12 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Kadwa, Katihar | Apr 7, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के कदवा गांव से एक तस्कर को सोमवार को शाम छः लगभग 12 लीटर विदेशी शराब के साथ कदवा थाना पुलिस ने सोमवार को शाम सात बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम दिलीप कुमार पासवान है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।