कदवा: तैयबपुर में आग लगने से एक दर्जन घर राख हो गए, लाखों का नुकसान
Kadwa, Katihar | Apr 9, 2025 कदवा थाना क्षेत्र के तेतलिया पंचायत के तैयबपुर गांव में बुधवार को शाम चार बजे अचानक आग लगने से लगभग एक दर्जन घर जल कर राख हो गया जबकि लाखों का नुकसान हो गया। हालांकि आग कैसे लगा इसके कारण तो स्पष्ट नहीं हो सके मगर स्थानीय लोगों और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया मगर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था।