बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड के बाहर डग्गामारी का वीडियो बनाने पर परिवहन निगम के ARM के साथ अभद्रता, हंगामा
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 बदायूं में डग्गामारी का वीडियो बना रहे परिवहन निगम के एआरएम राजेश पाठक के साथ बुधवार को अभद्रता की गई। अभद्रता से भड़के रोडवेज के चालकों और परिचालकों ने सड़क पर जाम लगाया। प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डग्गामार वाहन के एक कर्मचारी को पकड़ा है।