बदायूं: चंगासी गांव में पंखा चोरी के चले आ रहे विवाद में दबंगों ने बाल कटवाकर आ रहे युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल।
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव में पंखा चोरी के चले आ रहे विवाद में दबंगों ने वाल कटवाकर आ रहे युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई की मांग की। घायल को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल सचिन तोमर पुत्र जितेंद्र सिंह तोमर चंगासी का रहने वाला है।