बदायूं: सहसवान कस्बे के मजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 19, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के धौरेरा गांव के रहने वाले 37 वर्षीय किशन पाल पुत्र बुलाकी राम खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। देर रात सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सहसवान कस्बे की मजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किशन पाल को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल घटनास्थल से गायब हैं।