ज्ञानपुर: दुलहीपुर में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हुई
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिड़िउरा निवासी 42 वर्षीय कप्तान पांडे इडली सांभर की दुकान चलाते हैं और वो दुकान का एसएन लेने दुलहीपुर गए थे और वहां से लौटने के दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।