ज्ञानपुर: कोइरौना थाना क्षेत्र में युवक के शव मिलने का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण निकला आत्महत्या
भदोही के कोइरौना थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। दिनेश कुमार गौतम (22) नाम का युवक कटरा बाजार में एक वेल्डिंग की दुकान में काम करता था। वह दुकान में ही सोया था और अगली सुबह उसका शव चारपाई पर मिला। पुलिस ने मौके पर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है।