ज्ञानपुर: लंपी स्किन रोग के खिलाफ टीकाकरण अभियान के लिए टीकाकरण वाहन को डीएम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में लंपी स्किन रोग (एलएसडी) के खिलाफ निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान पशुओं में फैल रहे लंपी स्किन डिजीज के रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अपील की कि पशुपालक अपने सभी गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं।