ज्ञानपुर: भदोही जिले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान कर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी की भदोही इकाई ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा सांसद विनोद बिंद ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।