ज्ञानपुर: मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास भवन में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया
स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में झाड़ू लगाकर स्वभाव स्वच्छता और संस्कार स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार परियोजना निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी विकास भवन में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।