अररिया: अररिया में कचरे को संसाधन में बदलकर बच्चों के लिए बनाया गया सीखने का संसार
Araria, Araria | Aug 21, 2026 सीमित संसाधनों के बीच यदि सोच रचनात्मक हो, तो सामान्य और अनुपयोगी वस्तुएं भी बच्चों की शिक्षा का प्रभावी माध्यम बन सकती हैं। अररिया जिले के पलासी प्रखंड अंतर्गत सुक्सेना पंचायत स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-116 की सेविका बीबी किशवर जहाँ ने अपने व्यक्तिगत प्रयास और नवाचार से इसकी मिसाल पेश की है।