राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रविवार को chc के ट्रॉमा सेंटर भवन में बच्चों के हृदय स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 53 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 14 बच्चों में हृदय रोग के संभावित लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा इन बच्चों की प्राथमिक जांच कर उन्हें कई बेहतर सुझाव दिए गए।