सरदारशहर: राजासर बिकान गांव में हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमॉर्टम
सरदारशहर उपखंड क्षेत्र के गांव राजासर बीकान में बुधवार सुबह खेत जाते समय हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिरने से पति-पत्नी करंट की चपेट में आ गये। जिससे 40 वर्षीय महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं महिला के शव का पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया।