सरदारशहर: पंचायत समिति सभागार में BDO दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक
सरदारशहर पंचायत समिति सभागार में बुधवार दोपहर बाद 3 बजे बीडीओ दिनेश चंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। इस अवसर पर बीडीओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि जिला कलेक्टर महोदय ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं की मॉनिटरिंग करने पर विशेष ध्यान देने को कहा है।