सरदारशहर: राजासर बिकान गांव में खेत जा रही 40 वर्षीय महिला की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
राजासर बिकान गांव की 40 वर्षीय लिछमा देवी स्वामी अपने परिवार के 2 सदस्यों के साथ बुधवार सुबह करीब 5 बजे कृषि कार्य करने के लिए खेत जा रही थी, खेतों के ऊपर और रास्ते के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर रात्रि को किसी समय रास्ते पर गिर गया व सुबह हल्का अंधेरा होने के कारण महिला को तार दिखाई नहीं दिया और तार की चपेट में आने से मौत हो गयी।