सरदारशहर: कर्वा पार्क में नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय नेटबॉल विजेता टीम का किया गया स्वागत
कर्वा पार्क में मंगलवार दोपहर 2 बजे नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में जीत कर आई टीम के खिलाड़ियों और टीम के कोच सहित अन्य स्टाफ का माला पहनकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर टीम के नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी ने बताया कि अंता बारा मे आयोजित 68वी राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता मे चूरू ने फाइनल मे भीलवाड़ा को हराया।