सरदारशहर: उप जिला अस्पताल में नवजात की मौत पर मातम कर रही प्रसूता से लेबर रूम में की गई ₹600 की मांग, नर्सिंग स्टाफ पर आरोप
आखिर इंसान लालच में आकर किस हद तक गिर जाता है इसका ताजा उदाहरण सरदारशहर के राजकीय उप जिला अस्पताल से सामने आया हैं, यहां पर सिस्टम का ऐसा अमानवीय चेहरा सामने आया है जिसे सुनकर आप भी शर्मसार हो जाएंगे। चिकित्सालय में ‘ममता’ सदमे में थी और संवेदनहीनता उसे जार-जार कर रही थी। नवजात बच्चे की मौत पर मातम कर रही प्रसूता से लेबर रूम में 600 सौ रुपए की मांग की।