सरकार लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ा रही है - सांसद श्रीमती संध्या राय
सांसद ने शॉल-श्रीफल और फूलमाला से वृद्धजनों का किया सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में वृद्धाश्रम भिण्ड में वृद्धजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती संध्या राय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वृद्धजनों को फूलमाला पहनाकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान के तहत आज वृद्धजनों का सम्मान कर हम सभी को उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।
सांसद श्रीमती राय ने कहा कि मोदी जी का 2014 से प्रधानमंत्री और 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कुल 25 वर्ष का सेवा-सुशासन का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश निश्चित रूप से विकसित होगा।
कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, क्योंकि उनकी सहयोगी भूमिका से ही विकास संभव है।
सांसद श्रीमती राय ने बताया कि सरकार बूथ-बूथ और वार्ड-वार्ड जाकर विभिन्न कार्यक्रमों के तहत सेवा कार्य कर रही है। 17 अक्टूबर तक सैनिक सम्मान, वृद्ध सम्मान, छात्रावास में बच्चों का सम्मान, कलश यात्रा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अंत में सांसद ने सभी से संकल्प लिया कि वे इस अच्छे कार्य को लगातार करते रहें और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विकास संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस दौरान जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सिंह सौजन्य, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री शिवप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#भिण्ड
#Bhind
3 views | Bhind, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026