पटना ग्रामीण: पटना के बोरिंग रोड में काली एसयूवी ने महिला और युवक को रौंदा, हालत गंभीर
पटना के बोरिंग रोड, सहदेव मार्ग स्थित SK पुरी पार्क के सामने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बड़ा हादसा हो गया। एक काले रंग की SUV ने सड़क पार कर रहे एक युवक और एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना का पूरा वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।