किशनगढ़ बास: खैरथल में 86.26% वोटिंग, 183 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद
Kishangarhbas, Alwar | Sep 9, 2026
खैरथल में निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में बुधवार को खासा उत्साह देखा गया। बुधवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बूथों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार दिखाई दी। मतदान के लिए खैरथल में 52 मतदान केंद्र बनाए गए थे 183 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें 38 प्रत्याशी भाजपा से तो हुई 38 कांग्रेस से थे जबकि बाकी 107 अन्य थे। शाम 6:00 बजे तक 86. 26 प्रतिशत वोटिंग हुई